फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा की बहन का निधन

Tue, 08 Dec 2020 05:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शोभा ओझा की बड़ी बहन सुधा फिलिप्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा की बड़ी बहन सुधा फिलिप्स का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को नासिक में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहीं थीं।

विज्ञापन

अपनी जीवटता और कभी हार न मानने वाले जज्बे के कारण सुधा फिलिप्स वर्षों तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ती रहीं। उनके जानने वालों के मुताबिक,  सुधा फिलिप्स गंभीर परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच भी धैर्य, आत्म सम्मान और गरिमा को हमेशा बनाए रखती थीं। फिलिप्स का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:30 बजे नासिक के ईसाई कब्रिस्तान में किया गया।

पिछले महीने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया था, ''पिछले दो दिनों से मुझे कोविड-19 के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मैंने कोविड टेस्ट करवाया, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं घर पर ही आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रही हूं। मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपनी जांच अवश्य कराएं, शीघ्र स्वस्थ होकर फिर मिलेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें