फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री तोमर के सामने ही सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ीं धज्जियां

Wed, 27 May 2020 03:20 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को घेरे हुए लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन पीएम की इस अपील अवहेलना की खूब हो रही है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सामने आया, जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने ही सामाजिक दूरी का नियम तार-तार होता दिखा। 

विज्ञापन


श्योपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर के रेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच गए। ऐसा नहीं है कि यह इकलौता मामला ही रहा जहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान भी बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। 
 

दरअसल, तोमर निषादराज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद जिले में कोरोना से निपटने की स्थितियों की समीक्षा भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें