फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने छह बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए

Sat, 14 Mar 2020 08:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति - फोटो : Madhya Pradesh Assembly
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच बागी हुए 22 कांग्रेसी विधायकों में छह के इस्तीफे शनिवार को स्वीकार कर लिए गए हैं। हालांकि सभी 22 विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को भेजे थे।

विज्ञापन


मगर उन्होंने यह तर्क देते हुए इन इस्तीफों को अस्वीकार कर दिया कि उन्हें खुद अध्यक्ष के सामने हाजिर होकर अपना पक्ष रखना होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक गोविन्द राजपूत, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी और प्रद्यम्न सिंह तोमर के इस्तीफे स्वीकार किए हैं। 

विज्ञापन

 

इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले ये विधायक अपने त्यागपत्र की पुष्टि के लिए शनिवार को भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश नहीं हुए। जबकि अध्यक्ष ने इन्हें खुद हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किए थे।

विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने कहा, 'रंग पंचमी होने के बावजूद भी मैंने उनके लिए समय निर्धारित किया। शुक्रवार के सात और शनिवार के छह विधायकों समेत कुल 13 विधायकों को आना था। मगर वे नहीं आए।' उन्होंने आगे कहा कि विधायकों के कुछ मुद्दे जरूर हैं। जो कागज मुझे मिले हैं, उन्हें लेकर मैं विधायकों को रखने या हटाने पर विचार कर रहा हूं।

विधायकों ने सुरक्षा की मांग की
कांग्रेस के बागी विधायकों ने शनिवार को राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र भेजकर सुरक्षा की भी मांग की है। कांग्रेस के 22 बागी विधायकों में से 19 विधायक बंगलूरू में हैं और सुरक्षा कारणों से वे वापस नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को बंगलूरू से कांग्रेस के इन विधायकों को भोपाल आना था। विधायक बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंच भी गए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते आखिरी क्षणों में उनका भोपाल आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें