शिवराज सिंह चौहान (file photo)
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। सत्यमेव जयते। कल सत्य की जीत होगी। अल्पमत की सरकार गिरेगी। ये न सिर्फ अल्पमत की सरकार है बल्कि जनता को धोखा देने वाली सरकार है। सीएम कमलनाथ ने लोगों को धोखा दिया है। आज अन्याय की पराजय हुई है। संख्याबल हमारे साथ है। नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा का किला मजबूत है।
प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि हम अदालत के निर्णय का स्वागत करते हैं। बहुमत परीक्षण के बाद इस सरकार का अंत हो जाएगा। वहीं, नेता विपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। बहुमत परीक्षण में सबकुछ साबित हो जाएगा।