फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: हरदा में पटाखे बनाते समय विस्फोट, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

Tue, 11 May 2021 03:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

मध्य प्रदेश के हरदा में सिविल लाइन पुलिस थाने से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में कथित तौर पर अवैध पटाखे बनाए जाते थे। यहां सोमवार (10 मई) देर शाम अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हरदा में बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन पुलिस थाने से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में कथित तौर पर अवैध पटाखे बनाए जाते थे। यहां सोमवार (10 मई) देर शाम अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


यहां हुआ दर्दनाक हादसा
सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल ने बताया कि यह घटना हरदा शहर के मगरधा रोड स्थित बैरागढ़ के एक मकान में हुई। मृतकों की पहचान विमला बाई (60), शांता बाई (80) और पप्पी (16) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि तीनों पटाखे बना रही थीं। धमाके के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

धमाके के बाद घर में लगी आग
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घर के दूसरे कमरे में मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनका हरदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच में पता लगा कि पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया था, जिससे घर में आग लग गई। आग लगने के बाद काफी देर तक पटाखों में विस्फोट होते रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे पटाखे
हरदा जिले के अपर कलेक्टर जेपी सय्याम ने बताया कि इस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। उन्होंने कहा, 'इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस परिवार को पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक पदार्थ सहित कच्चा माल कहां से मिला था।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें