मध्यप्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण के दौरान उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता देने का निर्णय किया गया है। इसमें सलून वर्करों को भी प्राथमिकता से टीके लगाने का आदेश दिया गया है।
इस बारे में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान ने आदेश जारी किया है। इसमें सलून वर्करों को भी प्राथमिकता से टीके लगाने का आदेश दिया गया है।प्राथमिकता समूह में शामिल वर्ग के लोगों का 100 प्रतिशत आन साइट रजिस्ट्रेशन का आदेश दिया गया है।
उच्च प्राथमिकता वाले समूह में ये शामिल
उचित मूल्य दुकानों के विक्रेता, गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले कर्मचारी, पेट्रोल पंप स्टाफ, घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी व अनाज विक्रेता, हाथ ठेला वाले, दूध वाले, वाहन चालक, सलून वर्कर, निर्माण कामकाज में लगे मजदूर, मॉल, होटल रेस्टॉरेंट में कार्यरत स्टाफ, शिक्षक, केमिस्ट, बेकरी वाले शामिल हैं।
मंत्री समूह की 27 मई को हुई बैठक में प्राथमिकता समूह को लेकर निर्णय लिया गया था। इससे संबंधित आदेश सभी जिला कलेक्टरों को भेज दिया गया है।