फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मुख्य सचिव बनते ही मोहंती ने कहा- अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 01 Jan 2019 03:49 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sr mohanty
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती नियुक्त किए गए हैं। एसआर मोहन्ती 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बीपी सिंह की जगह ली है । बता दें कि सिंह सोमवार को रिटायर हो गए। सीएस पद से निवृत हुए बीपी सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। वे 6 साल तक इस पद पर आसीन रहेंगे।
विज्ञापन


मोहंती सीएस नियुक्त किए जाने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष थे। उन्होंने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। आईआईएम अहमदाबाद से पासआउट मोहंती कुशल प्रशासक माने जाते हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जाता है। वे इंदौर के भी कलेक्टर रह चुके हैं।

 शिवराज सरकार में लूप लाइन में रहे मोहंती के सामने सीमित वितीय साधनों में कांग्रेस के वचन पत्र की पूर्ति करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसमें सबसे अहम नियत अवधि में किसानों की कर्जमाफी और इस योजना को अमलीजामा पहनाना है। इसके अलावा गुड गवर्नेंस, सिर्फ भोपाल केंद्रित नही बल्कि राज्य स्तर पर करना होगा। वहीं कलेक्टर्स और एसपी जिला स्तर पर समस्याएं सुलझाना भी इनकी प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में कार्यभार संभालते ही मोहंती ने बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस का वचन पत्र के वचन पूरा करना प्राथमिकता होगी, नियत समय पर किसानों की कर्जमाफी बड़ी चुनौती होगी। गवर्नेन्स भोपाल केंद्रित नही बल्कि जिले स्तर और होगा। 

मोहंती ने कहा कि कलेक्टर्स, एसपी जिला स्तर पर समस्याएं सुलझाएंगे, सभी विभागों की छोटी- छोटी समस्यायों का समय पर निराकरण होगा। इसके लिए जिला प्रशासन जवाबदेह होगा, साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को अगाह करते हुए कहा कि काम को लेकर अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें