फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के कोलारस में व्यापारी के साथ हुई लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Nov 2021 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पुलिस ने शिवपुरी के कोलारस में व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शिवपुरी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।  
 
विज्ञापन
शिवपुरी में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के कोलारस में बीते दिनों एक व्यापारी के साथ हुई लूट में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया है। इस लूट में 6 लोग शामिल थे। इसमें से तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अन्य फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों से लूट की 3 लाख रुपये की रकम में से 1 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बात करते हए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि कोलारस में अनाज मंडी गेट पर एक व्यापारी से दो अज्ञात बाइकसवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश व्यापारी से तीन लाख रुपये लूटकर फरार हुए थे। इस वारदात के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भड़ोता पुल के पास खड़े हैं। इनका इस लूट से लिंक है। जब पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह कुल 6 लोग है जिन्होंने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन फरार है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें