फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी! अपनी बेटी के साथ किया बलात्कार

Mon, 11 Aug 2014 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 35 साल के आदमी पर लगा है अपनी ही आठ साल की बेटी के साथ बलात्कार का आरोप। मामला मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर का है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक शनिवार को इस शख्स को गिरफ्तार किया गया। छह अगस्त को शरण गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक आरोपी युवराज उर्फ पप्पी लोधी की शादी शरण गांव की एक महिला से हुई थी जिसकी मौत दो साल पहले हो गई थी। तब से पीड़ित बच्ची अपने नाना-नानी के साथ रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि युवराज अपनी बेटी से मिलने के लिए ससुराल पहुंचा था। उसने रात में अपने सास-ससुर से कहा कि बेटी को उसके साथ सोने दिया जाए ताकि वो कुछ वक्त अपनी बेटी के साथ गुजार पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में उसने ये दरिंदगी भरा काम किया और फरार हो गया। दो दिन के बाद पीड़ित लड़की के नाना-नानी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें