प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम में चयनित हितग्राही वर्चुअली जुड़ेंगे।
मध्य प्रदेश की हितग्राही मूलक योजनाओं का कार्यक्रम में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन के लिए हितग्राहियों और नागरिकों से चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए जायेंगे। इसके बाद चुनिंदा सुझावों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तर पर हितग्राहियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संवाद करेंगे। अंत में सुबह 10.55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़ेंगे। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत 9:45 बजे होगी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी और ग्रामीण, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, वन नेशन-वन राश कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं के हितग्राही शामिल होंगे।