फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला: सीबीआई ने परीक्षार्थी और उसकी जगह परीक्षा देने वाले को 7-7 साल की सजा सुनाई

Fri, 28 Jan 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश व्यापमं के पुलिस आरक्षक भर्ती 2013 की गड़बड़ी मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को दो आरोपियों को 7-7 साल की कठोर सजा सुनाई है। इसमें एक परीक्षार्थी और दूसरा उसकी जगह परीक्षा में बैठने वाला मुन्ना भाई है। 
विज्ञापन
vyapam case
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश व्यापमं के पुलिस आरक्षक भर्ती 2013 की गड़बड़ी मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को दो आरोपियों को सजा सुनाई है। इसमें एक परीक्षार्थी और दूसरा उसकी जगह परीक्षा में बैठने वाला मुन्ना भाई है। दोनों को कोर्ट ने 7-7 साल की कठोर सजा और अर्थ दंड से दंडित किया है। 
विज्ञापन

 
सीबीआई के  लोक अभियोजक मनुजी उपाध्याय ने बताया कि व्यापमं ने वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा द्वितीय आयोजित की थी। जिसमें परीक्षार्थी सत्यनारायण यादव पिता रामाशंकर यादव ने अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने के लिए प्रतिरूपक लक्ष्मी नारायण यादव पिता राम नरेश यादव को परीक्षा में बिठाया और परिणाम स्वरूप परीक्षार्थी सत्यनारायण परीक्षा में पास हुआ। 

दोनों आरोपी ने कूट रचित दस्तावेजों बनाए और आपराधिक षड्यंत्र के साथ उपयोग किया। दोनों भारतीय दंड विधान की धारा 419, 420, 467, 471, 468 सहित धारा 120 बी भादवि के तहत दोषी पाए गए। विशेष न्यायाधीश नीति राज सिंह सिसोदिया ने दोनों को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास और अर्थ दंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें