फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने मन की बात में किया कॉलर वाली बाघिन का जिक्र, कहा- बाघिन की मौत ने लोगों को भावुक कर दिया, जैसे कोई अपना दुनिया छोड़ गया 

Sun, 30 Jan 2022 05:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व की कॉलर वाली बाघिन का जिक्र किया। उन्होंने कहा बाघिन की मौत ने लोगों को इतना भावुक कर दिया, जैसे उनका कोई अपना दुनिया छोड़ गया हो।
विज्ञापन
कॉलर वाली बाघिन का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व की कॉलर वाली बाघिन का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाघिन की मौत ने लोगों को इतना भावुक कर दिया, जैसे उनका कोई अपना दुनिया छोड़ गया हो। पीएम ने कहा कि बाघिन का अंतिम संस्कार भी किया गया। दुनिया में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति प्यार के लिए भारतीयों के प्यार की तारीफ की जा रही है। इस बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था। भारतीय हर चेतन जीव से संबंध बना लेते हैं। 
विज्ञापन


बता दें मध्यप्रदेश को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिलाने में कॉलर वाली बाघिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उसके नाम सबसे ज्यादा संख्या में प्रसव और शावकों के जन्म का रिकॉर्ड भी है। कॉलर वाली बाघिन का जन्म 2005 सितंबर में हुआ था। उसने 8 बार में 29 शावकों को जन्म दिया था। उसके नाम एक साथ पांच शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड भी है। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मन की बात में किया कॉलर वाली बाघिन का जिक्र - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलर वाली बाघिन की पिछले दिनों मौत हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इसे टी-15 नाम से भी जाना जाता था। वन विभाग ने बाघिन की मौत पर सम्मानपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया था। बाघिन की मौत पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट किया था। सचिन ने लिखा था कि वाइल्ड लवर्स ही समझ पाएंगे कि यह कितना दिल तोड़ने वाला है। एक जबरदस्त बाघिन हमेशा के लिए खामोश हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें