मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर द्वारा निकाले गए टेंडर को लेकर चुनाव आयोग में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि आचार संहिता में बिना अनुमति लिए करोड़ों रुपयों के निविदा पत्रक को जारी किया गया है।
आचार संहिता लागू होने के दौरान किसी भी निविदा को बिना चुनाव आयोग की अनुमति के जारी नहीं किया जा सकता है। आरोप है कि इसके लिए जरुरी प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।
हालांकि चुनाव आयोग द्वारा खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।