फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम आज से शुरू, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश

Sun, 16 Jan 2022 10:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेशभर में कक्षा 1 से कक्षा 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम सोमवार से फिर से शुरू हो गया, जिसके तहत बच्चे घर पर रहकर ही पढ़ाई कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में सोमवार से फिर से शुरू होगा हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 वीं तक के बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए आज यानी सोमवार से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों के लिए हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम फिर से शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत बच्चे ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा घर का ही एक हिस्सा बच्चों का स्कूल बन जाएगा। वहीं घर में अभिभावक या बड़े उनको पढ़ाई करने में मदद करेंगे। बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के लिए रेडियो और वाट्सएप के माध्यम से टिप्स भी दिए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर कल से हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम शुरू करने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार नियमित पढ़ाई के लिए घर में स्कूल जैसा वातावरण निर्मित कर शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। बच्चे घर के वातावरण में अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों, बड़े भाई-बहनों के सहयोग से घर पर रहकर पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं बच्चों को सिखाने के लिए रेडियो, पाठ्यपुस्तक एवं अभ्यास पुस्तिका के आधार पर लर्निंग पैकेज तैयार किए गए हैं। हमारा घर-हमारा विद्यालय के तहत प्रतिदिन परिवार के बड़े सदस्य सुबह 10 बजे घंटी या थाली बजाकर विद्यालय प्रारंभ करेंगे। 10 से 11 बजे के बीच विद्यार्थी वाट्सएप ग्रुप पर शैक्षिक गतिविधियों को देखकर पढ़ाई और अभ्यास करेंगे। सभी कार्यों की मॉनिटरिंग संबंधित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा की जाएगी।

विद्यार्थियों के लिए रेडियो पर सोमवार से शनिवार तक हर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रेडियो स्कूल का प्रसारण किया जाएगा, जिसका प्रसारण आकाशवाणी और विविध भारती के प्रदेश स्थित सभी प्रसारण केंद्रों पर एक साथ होगा। बच्चों को पढ़ाई में परेशानी न हो इसके लिए वाट्सएप समूहों के माध्यम से शैक्षिक सामगी प्रदान की जाएगी। बच्चे घर में रहकर अभ्यास कार्य कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेशभर में कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें