फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कमलनाथ के सीएम पद से इस्तीफे की तारीख 20 मार्च को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी

Wed, 16 Mar 2022 01:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तारीख 20 मार्च 2020 को प्रति वर्ष लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगी। इस दिन प्रदेश में तिरंगा यात्रा समेत कई आयोजन होंगे।
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तारीख 20 मार्च 2020 को प्रति वर्ष लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन प्रदेश में तिरंगा यात्रा समेत कई आयोजन होंगे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी, परंतु बीजेपी ने धन-बल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है।

शेखर ने कहा कि कमलनाथ ने जोड़तोड़, सौदेबाजी और अनैतिक दल-बदल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। विधायक खरीदकर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और कालेकाल में कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।
विज्ञापन


जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातंत्र को धनतंत्र से कुचल रही थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया।

शेखर ने “लोकतंत्र सम्मान दिवस” मनाने का ऐलान करते हुए बताया कि कमलनाथ द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख “20 मार्च” को हम प्रतिवर्ष “लोकतंत्र सम्मान दिवस”  के रूप में मनाएंगे। इस दिन सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण, गांधी जी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभी कांग्रेस कार्यालयों में कमलनाथ जी के वीडियो सन्देश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें