फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अनूपपुर में नौ व शमशाबाद में सात इंच बारिश, इंदौर समेत 23 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Sun, 25 Jul 2021 08:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्से में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। 
 
विज्ञापन
MP rain - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से कई शहरों में हालात बिगड़ गए हैं। बीते 24 घंटे में अनूपपुर में नौ इंच तो विदिशा जिले के शमशाबाद में सात इंच से ज्यादा वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंजअलर्ट जारी किया है। रविवार को इंदौर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन


भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार ऑरेंज व येलो अलर्ट सोमवार सुबह तक के लिए हैं। इस दौरान राज्य के उन हिस्सों जहां बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, वहां भारी वर्षा हो सकती है। 

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
बीते 24 घंटे में राज्य के अनूपपुर में सर्वाधिक 234.5 मिलीमीटर यानी नौ इंच और पश्चिमी मप्र के शमशाबाद क्षेत्र में 190.6 मिमी यानी सात इंच से ज्यादा वर्षा हुई है। राज्य के 23 जिलों-इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, व अशोकनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट के जरिए विभाग स्थानीय प्रशासन को संभावित भारी वर्षा के प्रति सजग करता है। 
विज्ञापन


इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
येलो अलर्ट के जरिए भारी वर्षा और बिजली गिरने के खतरे को लेकर सजग किया जाता है। यह अलर्ट छतरपुर, टीकमगढ़, बालाघाट, अनूपपुर व नरसिंहपुर जिलों को लेकर जारी किया गया है। 

इसलिए हो रही है बारिश
भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राज्य के मध्य हिस्से के उत्तरी इलाके व आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मानसून भी सक्रिय है। इसके असर से राज्य में बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें