फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: नरोत्तम मिश्रा बोले कमलनाथ की उम्र अब रेस की नहीं रेस्ट की है

Tue, 12 Jul 2022 03:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब उनकी उम्र रेस की नहीं रेस्ट की है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रेस लगाने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब उनकी उम्र रेस की नहीं रेस्ट की है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रेस लगाने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की जिंदादिली को सलाम है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि उनकी उम्र रेस लगाने नहीं रेस्ट करने की है। उन्होंने कहा कि वैसे वह रेस लगाने की जगह विकास की रेस लगाते तो उनके विधायक छोड़कर नहीं जाते। पार्टी नहीं टूटती। मिश्रा ने कहा कि वैसे भी काम करने और मुंह चालने में अंतर होता है। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ ने इस उम्र में रेस लगाने का जोखिम न लेने की सलाह भी दी।
 
विज्ञापन


वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगे हैं। विकास की बात कभी नहीं करेंगे। यह लोग चाहते हैं जैसी स्थिति श्रीलंका की है। वहीं यहां की हो पर ऐसा कभी नहीं होगा।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनता से बुधवार को मतदान करने की अपील की। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए, मतदान लोकतंत्र का महादान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें