फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भारी बारिश से लोग बेहाल, भोपाल में घरों में घुसा पानी, सात जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

Mon, 09 Sep 2019 08:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण भोपाल सहित 30 जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य आपदा मोचन बल के जवान पानी में फंसे हुए लोगों के बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रशासन ने भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, मंडला, उज्जैन और नरसिंहपुर जिलों में 12 वीं तक के स्कूलों में 9 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, रासयेन, सीहोर में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में रविवार को 9 घंटे में 6 सेमी. पानी गिरा। इससे सड़कों और निचली बस्तियों में पानी भर गया।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक भोपाल में 62.1, पचमढ़ी में 45, जबलपुर में 42, भोपाल (एयरपोर्ट) में 41.3, छिंदवाड़ा 41, उज्जैन में 28, होशंगाबाद में 26, मंडला 24, धार 20, रायसेन में 17, ग्वालियर में 13.6, इंदौर में 10.1, सागर में 8, बैतूल में 6, मलाजखंड 6, दमोह में 5, रतलाम 3, गुना 2, उमरिया में 1 मिमी. बरसात हुई।
विज्ञापन




मंडला जिले में रिकॉर्ड 134 मिली मीटर बारिश हुई है जबकि सीहोर में पार्वती नदी उफान पर है। बारिश की वजह से जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध पानी से लबालब भर गया है। इस कारण बांध के 21 गेट खोले गए हैं।
विज्ञापन

हरदा जेल डूबा, दो जेल बैकरों को कराया गया खाली

भारी बारिश के कारण हरदा जिला जेल के दो बैरकों को खाली कराया गया है। जेल प्रशासन ने इसमें रहने वाले कैदियों को दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें