फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: गुना-ग्वालियर रेलवे विद्युतीकरण कार्य का मोदी ने किया उद्घाटन, सिंधिया ने जताया आभार

Tue, 16 Nov 2021 03:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 227 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का उद्घाटन भी किया। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशेष प्रयास किए थे। इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद ट्रेन की गति बढ़ेगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुना- ग्वालियर रेलवे विद्युतीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया है। इस महत्वकांक्षी परियोजना की शुरुआत गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से हुई थी। सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता की ओर से पीएम मोदी का धन्यवाद। इस महत्वकांक्षी परियोजना के पूरा होने से गुना से शिवपुरी और फिर शिवपुरी से ग्वालियर के बीच ट्रेन की गति बढ़ेगी जिसका इस संसदीय क्षेत्र की जनता को लाभ होगा।
विज्ञापन


151 करोड़ रुपये का बजट हुआ था स्वीकृत 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से वर्ष 2016 में उनके यहां से लोकसभा सांसद रहने के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा 151 करोड़ रुपये का बजट गुना ग्वालियर रेलवे विद्युतीकरण कार्य के लिए स्वीकृत किया गया था।गुना- ग्वालियर रेलवे विद्युतीकरण 227 किलोमीटर के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा वर्ष 2016 में 151 करोड़ रुपये पर बजट की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

रेलवे और जनता को कई फायदे
अब इस ट्रैक पर डीजल इंजन बंद होने से डीजल की खपत बंद हो जाएगी। इलेक्ट्रिक इंजन की तुलना में डीजल की ज्यादा खपत होती है। इसके अलावा ग्वालियर और गुना में डीजल लोको पर इलेक्ट्रिक की जगह डीजल इंजन बदलने पड़ते थे जिसमें 40 से 45 मिनट का वक्त लगता था। एक ही इंजन लगेगा और रनिंग में सीधे तौर पर डेढ़ घंटे का अंतर आएगा। साथ ही डीजल इंजन की तुलना में इलेक्ट्रिक इंजन की गति ज्यादा है। इसके अलावा अब स्पीड बढ़ जाएगी। मंजिल तक पहुंचने में यात्रियों का पहले से कम समय लगेगा और सफर छोटा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें