फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हनों को तोहफे में दी मोगरी, मंत्री बोले- शराब पीकर घर आएं पति तो करें पिटाई

Mon, 01 May 2017 02:09 PM IST
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के वक्त हम दंपति को खास तोहफा देना पसंद करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री ने इस तोहफे को मुहिम से जोड़ दिया है। मंत्री जी ने एक सामूहिक विवाह समारोह में 700 दुल्हनों को 'मोगरी' (लकड़ी का बैट) गिफ्ट की।
विज्ञापन


मोगरी का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ो की धुलाई करने के लिए किया जाता है, लेकिन मंत्री जी ने मोगरी गिफ्ट कर दुल्हनों को सलाह दी है कि उनके पति अगर शराब पीकर घर वापस आएं और उनका शोषण करें तो महिलाएं मोगरी से उनकी पिटाई करें।

तोहफे में दी गई इस मोगरी पर कैप्शन है 'शराबियों की सुताई हेतु भेंट, पुलिस नहीं बोलेगी'। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उन्होंने अपने होमटाउन सागर जिले के गढ़कोटा में अक्षय तृतीया के मौके पर हुए सामूहिक विवाह समारोह में 700 दुल्हनों को मोगरी तोहफे में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मंत्री जी को मिला आईडिया

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
इस अनोखे गिफ्ट के बारे में बीजेपी सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव कहते हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं जब भी अपनी विधानसभा में जाता था तो ज्यादातर महिलाएं इस बात की शिकायत करती थीं कि उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और उनकी पिटाई करते हैं।

आईडिया के बारे में भार्गव कहते हैं कि एक महिला ने उनसे कहा कि उसने मोगरी से मार-मार के उसके पति की शराब छुड़ा दी। जिसके बाद मैने 10,000 मोगरी का ऑर्डर कर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि समाज में बदलाव होना चाहिए।

भार्गव कहते हैं कि पहले महिलाएं अपने पति को शराब के नुकसान के बारे में बताएं और फिर भी उनके पति न माने तो फिर मोगरी से मार-मारकर उनका इलाज कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें