फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: इटारसी में पकड़ी 104 करोड़ रुपये की एमडी और ब्राउन शुगर, मिजोरम की तीन युवतियां गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इटारसी रेलवे स्टेशन के पास के सूर्या होटल पर गुरुवार रात कार्रवाई की गई है। कमरा नंबर 306 में मिजोरम की तीन युवतियों को 104 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये दिल्ली जा रही थीं, पर वहां इनके साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गई, जिसकी खबर मिलने पर ये इटारसी में ही उतर गई थीं।
विज्ञापन
इटारसी रेलवे स्टेशन के पास के सूर्या होटल पर गुरुवार रात कार्रवाई की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल से पुलिस ने 104 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। मामले में मिजोरम की तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये 21 किलो ड्रग्स सूटकेस में छिपाकर नई दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार इटारसी रेलवे स्टेशन के पास के सूर्या होटल पर गुरुवार रात कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के कमरा नंबर 306 में मिजोरम की तीन लड़कियां ठहरी हैं, जिनके पास बड़ी मात्रा में एमडी और ब्राउन शुगर है। इस पर नारकोटिक्स विभाग इंदौर की विंग ने दबिश दी। तीनों युवतियां को हिंदी बोलना नहीं आता।
 
होटल के मैनेजर ने बताया कि इन्हें हिंदी बोलना नहीं आता था। उन्होंने अपना नाम लालमालसावमी, लालवेनहिमी और रामसेंगपुई स्टेट मिजोरम आइजवाल बताया है। नाम और मोबाइल नंबर एंट्री रजिस्टर में दर्ज कराया है। पुलिस ने इन युवतियों के फुटेज भी निकाले हैं।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि 21 किलो ड्रग्स थाईलैंड से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लाया गया था। यहां से मिजोरम की युवतियां सूटकेस में यह ड्रग्स लेकर ट्रेन के जरिए राजधानी दिल्ली जा रही थीं। इसी बीच उन्हें मैसेज मिला कि दिल्ली में इनके सदस्य जांच टीम के हत्थे चढ़ गए हैं। ये युवतियां नारकोटिक्स विभाग के डर से इटारसी रेलवे स्टेशन पर ही उतर गईं और यहां के सूर्या होटल में आकर रुकीं। नारकोटिक्स विभाग 24 -25 मई की रात को 2 बजे युवतियों के मोबाइल ट्रेस करने के बाद इटारसी पहुंची और स्टाफ की महिला की मदद से होटल के रूम की जांच की। जांच में सूटकेस को काटा गया तो सूटकेस के अंदर 2 परतों के बीच ड्रग्स के पैकेट निकले, जिनके ऊपर कार्बन पेपर चढ़ा हुआ था। शायद इसी वजह से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्कैनर भी इन्हें नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें