फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : 17 साल बाद घर लौटा सैनिक, लोगों ने स्वागत में बिछा दीं अपनी हथेलियां

Fri, 05 Feb 2021 02:45 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश : 17 साल बाद सैनिक के घर लौटने पर लोगों ने हथेलियां बिछा दीं - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिससे लोगों की आंखें भर आईं। नीमच जिले के एक गांव के लोगों ने सैनिकों के प्रति अपने प्यार को कुछ इस तरह प्रदर्शित किया, जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। यहां एक फौजी रिटायर होकर घर लौटा तो गांव के लोगों ने उसके पैर जमीन पर नहीं पड़ने दिए और जमीन पर अपनी हथेलियां बिछा दीं।

विज्ञापन


ये घटना नीमच जिले के जीरन गांव की है। नायक विजय बी सिंह 17 साल बाद सेना से रिटायर होकर अपने घर लौटे, तो गांव वालों ने बड़ी शालीनता और भव्यता के साथ उनका स्वागत किया। गांव वालों के इस व्यवहार से विजय बी सिंह काफी ज्यादा खुश हुए।
 

 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है। आज, मैं सेना को 17 साल और 26 दिनों तक सेवा देने के बाद रिटायर हो गया हूं। जब मैं यहां आया, तो उन्होंने मुझे मेरा पैर जमीन पर नहीं रखने दिया। वे मुझे आशीर्वाद दिलाने के लिए मंदिर ले गए। तीन जनवरी 2004 को विजय सिंह सेना में भर्ती हुए थे और बंगलूरू में प्रशिक्षित हुए थे। वह जम्मू और कश्मीर, कारगिल, लेह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जयपुर और बीकानेर में तैनात थे।
विज्ञापन


विजय सिंह ने बताया कि सेना में जाने की चाहत रखने वाले युवाओं को ट्रेनिंग देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस उद्देश्य के लिए एक सैनिक पाठशाला की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जीरन गांव के 60 लोग सेना में सेवा दे रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें