शिवराज सिंह चौहान के चौथी बार मध्यप्रदेश की कमान संभालने के बाद आज से राज्य की पंद्रहवीं विधानसभा का आगामी सत्र शुरू होगा। विधानसभा सत्र 27 मार्च तक चलेगा। इस चार दिवसीय सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी। सत्र के प्रथम दिन सरकार के प्रति विश्वास प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसी दौरान वर्ष 2020-21 के लिए लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर चौहान के कमान संभालने के कुछ देर बाद ही विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए।