फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भोपाल और जबलपुर में आधी रात से लगा कर्फ्यू, 43 जिले लॉकडाउन

Tue, 24 Mar 2020 02:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : cmo, madhya pradesh
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस (COVID19) के मद्देनजर वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केन्द्र से आए उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और इससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा- निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय पहुंचे और पूजा-अर्चना भी की। वहीं शिवराज सरकार आज विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में प्रस्ताव भी रखेगी।

विज्ञापन

भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू
कोरोना वायरस को लेकर भोपाल और जबलपुर में सरकार ने कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार से भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा, राज्य के 36 जिलों में लगाए गए बंद का लोगों को सख्ती से पालन करना चाहिए। मैं लोगों से अपील करता हूं कि हम सभी के लिए घर पर रहें। लोगों के लिए अनुकूलता और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी।


पहली प्राथमिकता कोविड-19 से निपटना
हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #कोविड-19 से मुकाबला है। बाकी सब बाद में...।

विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने सोमवार को चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लाल जी टंडन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। शिवराज सिंह इससे पहले साल 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री रहे। वे लगातार तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें