फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: मध्यप्रदेश का लाडपुरा खास गांव 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव', संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने पुरस्कार के लिए किया नामित

Sat, 11 Sep 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडपुरा खास गांव को 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' के रूप में नामित होने पर पर्यटन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और कहा है कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के लढपुरा खास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने (यूएनडब्ल्यूटीओ) 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' की श्रेणी में नामित किया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन इस गांव को पुरस्कृत करेगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने शनिवार को जानकारी दी। शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ओरछा के ग्राम लाडपुरा खास को यूएनडब्ल्यूटीओ पुरस्कार के लिए 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' श्रेणी में नामित किया है। इसके साथ ही दो अन्य गांव मेघालय और तेलंगाना से नामांकित किए गए हैं।

विज्ञापन


पांच साल में 100 गांवों को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ते हुए ग्रामीण पर्यटन की अवधारणा को  बढ़ावा देने के उद्देश्य से "ग्रामीण पर्यटन" परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में 100 गांवों को ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इनमें ओरछा, खजुराहो, मांडू, सांची, पचमढ़ी, तामिया, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान , पेंच एवं कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मितावली, पडावली आदि क्षेत्रों में उपयुक्त स्थलों का चयन कर उनका विकास किया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह ने दी बधाई
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडपुरा खास गांव को 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' के रूप में नामित होने पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए पर्यटन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और कहा है कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें