फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में जावेद हबीब के सैलून पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, कहा- आउटलेट्स से हटाएं हबीब के नाम के बोर्ड

Sat, 08 Jan 2022 06:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के थूक का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। इंदौर में जावेद हबीब के सैलून पर शनिवार को करणी सेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
इंदौर में विरोध प्रदर्शन करते जाते करणी सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के थूक का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। इंदौर में जावेद हबीब के सैलून पर शनिवार को करणी सेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। 
विज्ञापन

दरअसल हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का थूक से महिला के बाल संवारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके चलते विवाद छिड़ा हुआ है। जावेद हबीब के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं तो विरोध प्रदर्शन भी होने लगे हैं। गत दिनों इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी तो शनिवार को करणी सेना विरोध में उतर आई। इंदौर में  56 दुकान स्थित जावेद हबीब के सैलून पर करणी सेना के लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां काफी देर तक हंगामा हुआ। प्रदर्शन के चलते सैलून में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला। करणी सेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि जावेद हबीब के प्रदेश में जितने भी सैलून हैं उनको नहीं चलने देंगे। प्रशासन को ज्ञापन देकर इन आउटलेट्स को बंद करवाने की मांग की जाएगी।  सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह सिसोदिया ने बताया कि जावेद हबीब द्वारा बाल बनाने के दौरान एक महिला के सिर पर थूका गया था, यह निंदनीय है और महिला का अपमान है। हम इसका विरोध करते हैं। शहर में उनके नाम से 16 आउटलेट्स संचालित किए जा रहे हैं। अगर इन संचालकों ने हबीब के नाम के बोर्ड नहीं हटाए तो करणी सेना का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

देवास में कोतवाली थाने में पहुंचे सेन समाज के लोग और दिया ज्ञापन। - फोटो : सोशल मीडिया

सेन समाज की भावनाएं आहत हुई 
इधर इंदौर से लगे देवास में भी जावेद हबीब के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जावेद हबीब पर कार्यवाही की मांग के लिए कोतवाली थाने व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सेन युवा संगठन व भारतीय सेन समाज के मनीष सेन ने बताया कि जावेद हबीब द्वारा किए गए कृत्य से सेन समाज की भावनाएं आहत हुई व सेवा कार्य को बदनाम किया गया है। इसीलिए जावेद हबीब पर उचित कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज करने तथा जावेद जबीब के सेंटरों को बंद करने की मांग की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें