फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- कोविड-19 से उबर रहा विमानन क्षेत्र

Sat, 17 Jul 2021 02:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ग्वालियर

सार

  • केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरीषद में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 तक हमें देश में 100 हवाई अड्डों का विकास करना है जिनमें से 61 पहले ही उड़ानों से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी ने देश के विमानन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन अब हालात सुधरने लगे हैं और विमानन क्षेत्र अब इससे उबर रहा है। सिंधिया ग्वालियर से चार नई उड़ान शुरू करने के मौके पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरीषद में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 तक हमें देश में 100 हवाई अड्डों का विकास करना है जिनमें से 61 पहले ही उड़ानों से जुड़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के तहत 360 हवाई मार्ग शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी देश की अर्थव्यवस्था में परिवहन क्षेत्र का अहम योगदान होता है। आज हम गुजरात और महाराष्ट्र को मध्यप्रदेश से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्पाइस जेट की चार उड़ानें ग्वालियर से पुणे, सूरत, अहमदाबाद और मुंबई के लिए शुरू की गई हैं। फिलहाल भोपाल से 14, इंदौर से 22, जबलपुर से 14 और ग्वालियर से 6 उड़ानें हैं जिसकी संख्या निकट भविष्य में बढ़ाई जाएंगी। इस मौके पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें