फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में प्रज्ञा: घर में कोरोना का टीका लगवाने पर कांग्रेस ने घेरा, कहा- नाच सकती हैं लेकिन...

Fri, 16 Jul 2021 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर हैं। घर पर कोरोना टीका लेने को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर कांग्रेस नेता ने सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, साध्वी प्रज्ञा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा, सांसद, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा घर पर  वैक्सीन लेने को लेकर है। कांग्रेस नेता ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर लिखा '  अभी कुछ दिन पूर्व ही बास्केट बॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रही हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज लगवाया ?

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने सवाला किया कि पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज और तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आए , लेकिन साध्वी प्रक्षा को यह छूट क्यों व किस आधार पर मिली?

दरअसल, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा का आरोप है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल में जब बास्केटबॉल खेल सकती हैं और शादी समारोह में डांस करती हैं तो टीका लगवाने केंद्र पर क्यों नहीं जा सकती, किस आधार पर उनका वैक्सीनेशन घर पर हुआ। कांग्रेस नेता सलूजा ने कहा कि यह समझ से परे है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया था। इलाज के बाद वह भोपाल पहुंची हैं। कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक उन्होंने अपने घर पर ली, जिसपर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने निशाना साधा है। 

विज्ञापन


टीकाकरण केंद्रों पर ही लगेगी वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण केंद्र के अलावा किसी भी स्थान पर टीका नहीं लगाया जा सकता है। टीकाकरण केंद्र पर ही टीका लगाने की अनुमति है। चाहे वह वीआईपी ही क्यों ना हों, सभी लोगों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी है। हालांकि, कुछ बड़ी हस्तियाों ने घर पर ही टीका लगवाया है। क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कानपुर के एक गेस्ट हाउस में टीका लगवाया। वहीं कर्नाटक में भाजपा विधायक ने भी अपने घर पर वैक्सीन ली। इसके अलावा गुजराती लोक गायिका गीता रबारी ने भी घर पर टीकाकरण की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। वहीं कुलदीप यादव और गीता रबारी के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें