फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: राज्य में लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, जबलपुर और खंडवा में जवानों पर ग्रामीणों ने किया हमला

Fri, 28 May 2021 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों को पुलिस घर में रहने की समझाइश दे रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। मध्यप्रदेश के दो जिलों में पुलिस ने जब लोगों को नियम पालन करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में जारी लॉकडाउन के दौरान पुलिस लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से रोक रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। बल्कि वह हिंसा फैलाने और गुंडागर्दी करने पर उतारु हैं। प्रदेश के दो जिलों से ऐसी ही घटना सामाने आई हैं। जबलपुर में सड़क से ठेला हटाने पर आरक्षक को चाकू घोंप दिया ।

विज्ञापन


शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान सड़क से फल-सब्जी के ठेले हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में सब्जी वाले हामिद उस्मानी ने आरक्षक अजय श्रीवास्तव के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरक्षक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी तेज कर दी है। 

खंडवा में जवान को मारा थप्पड़
वहीं खंडवा में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने जब युवक को रोका तो उसने होमगार्ड जवान को थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक युवक मास्क की जगह  गमछा लपेटकर बाइक से जा रहा था, इसी दौरान युवक को होमगार्ड जवान श्यामलाल ने रोक कर मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा, जिसपर युवक गुस्से से लाल हो गया और चिल्लाकर बोलने लगा।
विज्ञापन


होमगार्ड जवान ने जब उसे शांत रहने को कहा तो उसने जवान को एक थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद दोनों थाने पहुंचे जहां पुलिस अधिकारी की समझाने के बाद मामला शांत हुआ । पुलिस अधिकारी ने युवक को डांट-डपटकर  घर भेजा और बिना मतलब नहीं घूमने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें