फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन में टीकाकरण से नवजात की मौत, अन्य मासूम भी अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Sep 2019 11:54 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में टीका लगने के बाद एक नवजात की मृत्यु हो गई है जबकि अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना उज्जैन जिले के लिंबोदा गांव में हुई है। 

विज्ञापन



इस घटना के बाद से ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। टीकाकरण अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि जिस टीके को लेकर शिकायत आई है उसे हमने जांच के लिए अलग रख दिया है। यदि इस घटना के संबंध में कोई लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि पांच अन्य बच्चों को भी यही टीके दिए गए थे जो उस नवजात को दी गई थी। हमें बताया गया है कि उनमें से कई बच्चे बीमार पड़ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। 
विज्ञापन


टीका लगने के बाद बच्चों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल झारखंड में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। राज्य के पलामू जिले में टीका लगने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि टीकाकरण रोग से सुरक्षा के लिए लगाया जाता है, लेकिन इसके कुछ दुष्परिणाम हो सकते हैं, जैसा कि किसी भी दवा के साथ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें