फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: इंदौर के भाल पर सफेद मोर का तमगा, देशभर से आ रही मांग- हमको दे दो 

Mon, 08 Nov 2021 05:01 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आमतौर पर सफेद मोर नजर नहीं आते लेकिन इंदौर के चिडिय़ाघर में एक या दो नहीं बल्कि करीब दर्जनभर सफेद मोर विचरण करते हैं जिन्हें देख लोगों का मन मयूर हो जाता है।
विज्ञापन
इंदौर के प्राणी संग्रहालय में 11 दुर्लभ सफेद मोर हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने नाम के साथ कई उपलब्धियां जोडऩे वाले इंदौर की अब दूसरे राज्यों में चर्चा हो रही है। यह चर्चा किसी और कारण से नहीं बल्कि इसलिए हो रही है कि इंदौर के पास जो है वह अपने आप में अनूठा है। ये चीज है सफेद मोर। आमतौर पर सफेद मोर नजर नहीं आते लेकिन इंदौर के चिडिय़ाघर में एक या दो नहीं बल्कि करीब दर्जनभर सफेद मोर विचरण करते हैं जिन्हें देख लोगों का मन मयूर हो जाता है।

विज्ञापन


दरअसल इंदौर के प्राणी संग्रहालय में 11 दुर्लभ सफेद मोर हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात ये हैं कि दूसरे राज्यों के प्राणी संग्रहालय से इन मोरों की मांग आने लगी है और यहां तक कहा जा रहा है कि सफेद मोर हमको दे दो, बदले में हम आपको कोई भी वन्यजीव दे देंगे। हालांकि यहां से पहले ही करीब आठ मोर अन्य शहरों को दिए जा चुके हैं।

वन्यजीवों को रास आ रहा वातावरण 
इंदौर का प्राणी संग्रहालय वन्यजीवों को अच्छा रास आ रहा है। इसके चलते यहां रहने वाले वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ समय पहले शेरों की संख्या में इजाफा हुआ था तो भेडि़ए भी यहां बढ़ रहे हैं। अब सफेद मोर की संख्या में वृद्धि हो रही है। फिलहाल यहां 11 सफेद मोर हैं जिनमें से कुछ दूसरे शहरों को भेजने की तैयारी है। तिरुअनंतपुरम, चेन्नई, पुणे, बंगलुरु, मुंबई सहित कई शहरों से इनकी मांग आ रही है। यहां कुछ विदेशी पक्षी भी लाए जाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें