फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर पुलिस कमिश्नर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए होगा सम्मान

Tue, 25 Jan 2022 12:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस सेवा में रहते हुए किए गए उनसे सराहनीय कार्यों व नवाचारों के लिए उन्हें ये सम्मान दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन
हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस कमिश्नर इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस सेवा में रहते हुए किए गए उनसे सराहनीय कार्यों व नवाचारों के लिए उन्हें ये सम्मान दिया जाएगा।  
विज्ञापन


दरअसल हरिनारायणचारी मिश्र इन दिनों इंदौर के पुलिस कमिश्नर है। इंदौर में ही एसडीओपी के रूप में सेवाएं शुरू की थी। बाद में दो बार इंदौर के डीआईजी रहे और फिर आईजी बने। उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इंदौर में रहने के दौरान कमिश्नर मिश्र ने बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए संजीवनी हेल्पलाइन की शुरुआत की थी, इससे काफी मदद मिली। इस नवाचार की सभी जगह सराहना हुई थी। इसके अलावा भी ऐसी कई उपलब्धियां और कार्य हैं जिनकी बदौलत मिश्र ने अपनी अलग छवि बनाई है। उन्हीं सेवाओं और कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मान के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें