फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर लौटी ठिठुरन, पचमढ़ी में रात का पारा 2.6 डिग्री, आज भी कोल्ड डे का अलर्ट

Tue, 25 Jan 2022 12:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में तापमान में फिर गिरावट आने लगी है। दिन में भी ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं। इसके पीछे अलग अलग जगह बने वेदर सिस्टमों के कमजोर होने से मौसम साफ होने को बताया जा रहा है। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: फिर लौटी ठिठुरन, पचमढ़ी में रात का पारा 2.6 डिग्री - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान में फिर गिरावट आने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा लुढ़का है। दिन में भी ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं। इसके पीछे अलग अलग जगह बने वेदर सिस्टमों के कमजोर होने से मौसम साफ होने को बताया जा रहा है। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बैतूल में 7.5, भोपाल में 5.5, धार में 5.7, गुना में 5.4, ग्वालियर में 7.5, इंदौर में 7.8, खंडवा में 7.4, पचमढ़ी में 2.6, रायसेन में 4.5, रतलाम में 6.2, उज्जैन में 6.5, खजुराहो-नौगांव में 5.5, सागर में 7.2, टीकमगढ़ में 8.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रायसेन में 24 घंटे में रात का पारा 5.3 डिग्री तक गिरा है। वहीं सागर में दिन का पारा 4.1 डिग्री तक लुढ़का है। भोपाल, धार, रायसेन, रतलाम में शीतलहर का प्रकोप रहा। 

मौसम विभाग ने आज कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने और हवाओं का रुख उत्तरी होने से दिन का तापमान भी तेजी से गिरा है। आगे भी तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम से सामना करना होगा। 
विज्ञापन


अगले दो-तीन दिन शीतलहर डालेगी असर
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। धार, भोपाल, रतलाम में शीतलहर का प्रभाव रहा। बैतूल, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो रायसेन, धार, सीहोर, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, गुना, मंदसौर, नीमच, भोपाल व अशोकनगर जिलों में अगले तीन शीतलहर का प्रभाव रहेगा।  इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, बैतूल, शाजापुर जिलों में अगले दो दिन तीव्र शीतलदिन रहने की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों मे तथा भोपाल, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, धार, खंडवा, खरगौन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां अगले दो दिन शीतल दिन रहने की संभावना जताई गई है।  

सीहोर में कोल्ड डे, इस साल पहली बार पारा 3.7 डिग्री रिकॉर्ड
पिछले तीन, चार दिनों से मौसम में बदलाव के बाद लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब सर्दी ने एक बार फिर से लोगों की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान है। जबकि इसके पहले न्यूनतम तापमान 19 जनवरी को 4.7 डिग्री दर्ज किया गया था। आरएके कॉलेज के मौसम  वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने कहा कि अभी दो, तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने का भी अनुमान मिल रहा हैं। बुधवार को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर शीतलहर चलेगी और दिन का तापमान काफी गिरने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम बदल सकता है। मंगलवार की सुबह इस साल का सबसे कम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान भी नीचे आकर 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इसके पहले 19 जनवरी को 4.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।  मौसम विभाग की माने तो जिले के रहवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें