फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति: वैक्सीनेशन अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, मप्र में अलग से खोले गए केंद्र

Sun, 27 Jun 2021 08:13 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में महिलाओं के लिए अलग से वैक्सीनेशन केंद्र खोले गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को वैक्सीन लग सके। इसके अलावा जल्द ही वैक्सीनेशन वैन को भी लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए खोलो गए विशेष वैक्सीनेशन केंद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी अब हल्के-हल्के थमने लगी है लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। ऐसे में राज्य सरकारें और प्रशासन लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के इंदौर में महिलाओं को वैक्सीन लगाने के लिए अलग से वैक्सीनेशन केंद्र खोले गए हैं। वैक्सीनेशन में ज्यादा से ज्यादा लोगों और विशेष तौर पर महिलाओं की भागीदारी हो, इसके लिए इंदौर प्रशासन ने ये कदम उठाया है। प्रशासन ने महिलाओं के लिए अलग से कई वैक्सीनेशन केंद्र खोले हैं।



इंदौर के सीएमएचओ डॉक्टर बीएस सैत्या का कहना है कि महिलाओं के लिए अलग से खोले गए वैक्सीनेशन केंद्र अच्छा काम कर रहे हैं और इन्हें आगे भी चालू रखा जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि शहर में वैक्सीनेशन वैन को भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि 21 जून के बाद से देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें