फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: रतलाम में उल्टी-दस्त के इलाज के नाम पर मासूम को दागा, बच्चे की मौत के बाद पिता पर केस

Sun, 10 Jul 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

राजस्थान के सालमगढ़ निवासी भरत को पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत थी। इसके बाद उसे सिर पर, दोनों हाथों और दोनों पैरों पर लोहे के गर्म सुइये से दागा गया। उसकी बीमारी दूर होने के बजाय उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सालमगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने का वाला मामला सामने आया है। यहां पर बीमारी के इलाज के नाम पर 7 वर्षीय बच्चे को गर्म सूए से दागे जाने का मामला सामने आया है। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए रतलाम के अस्पताल लाए थे, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना में सालमगढ़ निवासी भरत खराड़ी की मौत हुई है। बीते दो दिनों से उसका उपचार चल रहा था। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों के द्वारा देशी तरीका अपना कर लोहे के गर्म सूए से उसे दाग दिया था। बाद में गंभीर हालत में उसे रतलाम जिला मुख्यालय पर एमसीएच के पीआईसीयू में उपचार के लिए रखा था। बच्चे की मौत की सूचना पर सालमगढ़ पुलिस रतलाम आई थी। पुलिस ने उसके पिता नरसिंह के खिलाफ 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह था पूरा मामला
सालमगढ़ निवासी भरत को पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत थी। इसके बाद उसे सिर पर, दोनों हाथों और दोनों पैरों पर लोहे के गर्म सुइये से दागा गया। उसकी बीमारी दूर होने के बजाय उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। गुरुवार की सुबह उसे तेज बुखार और झटके की शिकायत होने पर रतलाम लाकर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वेंटिलेटर लेटर पर रखा था
बच्चे को रतलाम लाए जाने के दौरान उसकी सांसे भी रुक-रुक कर ही चल रही थी। उसका उपचार शुरू किया लेकिन झटके कम नहीं हो रहे थे, ऐसे में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिता नरसिंह ने बताया कि बचपन में बीमार होने पर उसे भी डाम लगाए गए थे, इसी कारण से बच्चे को लगाए गए लेकिन उसकी स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें