फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में आईएएस अफसर ने खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती हुए तो स्टाफ पर हुए नाराज

Fri, 08 Apr 2022 06:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के प्रभारी एसडीएम अभिषेक सर्राफ जिला अस्पताल में हाथ की नस कट जाने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती एसडीएम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में प्रभारी एसडीएम अभिषेक सर्राफ गुरुवार देर रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीएम के हाथ की नस कट जाने की वजह से काफी मात्रा में खून बह गया था, जिसके चलते उन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके हाथ की नस कैसे कटी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल में पुलिस ने एमएलसी काटकर उनका मुलाहिजा कराया, जिसमें  उनके हाथ में करीब 3.50 इंच का घाव मिला है। वहीं, एसडीएम का इलाज करने वाले ड्यूटी डॉक्टर ने चोट को सेल्फ इंफ्लेक्टेड यानी स्वयं कारित बताया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद चर्चा जोरों पर है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुविधाओं की कमी होने पर लगाई फटकार
अस्पताल में भर्ती हुए एसडीएम ने इमरजेंसी वार्ड में सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जाहिर की और ड्यूटी डॉक्टर को आड़े हाथों लिया। मामले की जानकारी लगने के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आईएएस अधिकारी के जख्मी होने को लेकर प्रशासनिक महकमा फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है। वहीं, एसडीएम के हाथ की नस काटे जाने के मामले में फिलहाल कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आ रहा है। बता दें 29 साल के अभिषेक सर्राफ 2019 बैच के आईएएस हैं और वर्तमान में अमरवाड़ा एसडीएम के प्रभार में है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें