एक महिला को उसके ही पति ने सिर और मुंह पर हथौड़ा मार दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसके ही पति ने सिर और मुंह पर हथौड़ा मार दिया। खून से सनी पत्नी को गला घोंटकर मारने की कोशिश की। महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली अनिता परिहार पर हमला हुआ है। आरोपी पति पति संग्राम सिंह से अलग रहती है। इसी बात से नाराज पति ने घटना को अंजाम दिया है। अनिता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक बेटी निकिता और एक बेटा निखिल है। बच्चों को वजह से ही मैंने पति का घर छोड़ा था। पति संग्राम पहले ठेकेदारी करता था, बाद में कामधंधा छोड़कर घर पर ही रहने लगा।
अनिता ने बताया कि पति उससे मारपीट करता था। बच्चों को पढ़ने नहीं जाने देता था। 3 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया। बीच-बीच में संग्राम घर आकर हंगामा करता और साथ रहने के लिए दबाव बनाता। मना करने पर झगड़ा करता था। चार दिन पहले सुबह जब मैं काम पर जा रही थी। इसी दौरान संग्राम वहां आ गया। उसने हथौड़े से पहले सिर पर मारा। इसके बाद चेहरे और शरीर पर कई वार किए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया। वह उसका गला दबाकर मारने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने उसे बचाया। बेटी ने भी पिता पर मारपीट के आरोप लगाए। कहा कि ऐसे पापा को जेल हो जाना चाहिए। मामले की जांच कर रहे मनोहर सिंह का कहना है कि अभी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है। आरोपी संग्राम सिंह फरार है।