फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: गुटबाजी में उलझी कांग्रेस की रतलाम सीट, अब तक कोई फैसला नहीं

Sun, 12 Jun 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 15 महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन रतलाम सीट गुटबाजी में उलझ गई है। अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 15 महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन रतलाम सीट गुटबाजी में उलझ गई है। दो दिन बाद भी कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजीव रावत, मयंक जाट और प्रभू राठौर की गुटबाजी में मामला फंस गया है। राजीव रावत और प्रभू राठौर पार्टी के वरिष्ठ नेता है। रावत दो से तीन बार पार्षद रह चुके है। उनकी संगठन में भी अच्छी पकड़ गए। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट युवा नेता है। उनका विक्रांत भूरिया समर्थन कर रहे है। वहीं, राठौर वरिष्ठ नेता है और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मयंक जाट के नाम पर वरिष्ठ नेता सहमत नहीं हो पा रहे है। कमलनाथ रावत और राठौर दोनों के नाम पर सहमत हैं। उन्होंने पार्टी के नेताओं से दावेदारों और आपसी सहमति बनाकर एक नाम तय करने को कहा है। इसमें अभी राजीव रावत का नाम आगे चल रहा है। हालांकि अभी एक राय बनाने को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है।
 
पार्टी में कुछ नेता एक नाम पर सहमति बनने की बात कहकर कह रहे है। उनका कहना है कि जल्द ही नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। जबकि कुछ का कहना है कि अभी एक नाम पर सहमति को लेकर चर्चा चल रही है। 15 या 16 जून तक नाम तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें अभी बीजेपी में भी महापौर प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा का दौर जारी है। बीजेपी ने पांच शहरों में महापौर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए है। इसमें उज्जैन से मुकेश टटवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह, बुरहानपुर से माधुरी पटेल और रतलाम से अशोक पोरवाल के नाम बताएं जा रहे है। हालांकि अभी बीजेपी की तरफ से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीजेपी में भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के नामों पर घमासान मंचा हुआ है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें