फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिसंबर से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र

Wed, 25 Nov 2020 05:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 28 दिसंबर से शुरू होगा। यह जानकारी मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को दी है। मिश्रा ने बताया कि 28 से 30 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में तीन बैठकें होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण सरकारी विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। इस सत्र में राज्य सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए ‘मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2020’ पेश कर सकती है।


इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मांग की है कि इस सत्र को बढ़ाकर कम से कम 10 दिन का किया जाना चाहिए, ताकि सदस्य अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं रखने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें