फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: सरकार ने जनकल्याण योजनाओं को बेहतर करने जनता से मांगे सुझाव, mp.mygov.in पोर्टल दे सकते है सुझाव

Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से जनता से सुझाव बुलाए किए है। जनता 25 मार्च तक mp.mygov.in पोर्टल पर अपने सुझाव भेज सकती है। 
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से जनता से सुझाव बुलाए किए है। जनता 25 मार्च तक mp.mygov.in पोर्टल पर अपने सुझाव भेज सकती है। 
विज्ञापन


राज्य शासन द्वारा जन-कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों आदि को और अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने में जन-भागीदारी का नवाचार किया गया है। इसके लिए सरकार अब जनता से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव मांगे है। सरकार ने योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग मंत्री समूहों का गठन किया गया है। यह मंत्री समूह योजना और कार्यक्रमों के सुझाव को लेकर 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में होने वाले चिंतन शिविर में रिपोर्ट देंगे। जिसके आधार पर सरकार आगे की योजना बनाएगी। 

योजना-कार्यक्रम वार गठित मंत्री समूह
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को प्रभावी तरीके से पुन: शुरू करने के लिये गठित मंत्री समूह में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कन्या-विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा तैयार करने के लिये गठित मंत्री समूह में जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, किसान-कल्याण एवं कृषि मंत्री कमल पटेल और पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल को शामिल किया गया है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों के लिए योजना बनाने के लिए गठित मंत्री समूह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जनजातीय कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर शामिल है।
 
प्रदेश के नागरिकों को राशन वितरण की व्यवस्था को प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने के लिए गठित मंत्री समूह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  भारत सिंह कुशवाह को शामिल किया गया है।

सीएम राइज योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्री समूह में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह शामिल है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं को प्रभावी रूप से अमल में लाने के लिए गठित मंत्री समूह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल और लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को शामिल किया गया है।

जल जीवन मिशन को सुप्रचारित करने के लिए गठित मंत्री समूह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव और नवीन एवं नव करणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग को शामिल किया गया है।

अनसुचित जनजाति समूह के विषय संबंधी योजना हेतु गठित मंत्री समूह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह और जनजातीय कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना मांडवे को शामिल किया गया है।
 
अनुसूचित जाति समूह के विषय संबंधी योजना हेतु गठित मंत्री समूह में वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।
 
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के लिए रेत व्यवस्था के लिए गठित मंत्री समूह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जनजातीय कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया को शामिल किया गया है।
 
सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए गठित मंत्री समूह में गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव शामिल है।

गोवर्धन योजना के लिए गठित मंत्री समूह में गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें