फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 01 Jun 2021 03:28 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, श्योपुर

सार

श्योपुर जिले में श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसायकिल सवार दंपति और उनकी दो बेटियों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसायकिल सवार दंपति और उनकी दो बेटियों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन


श्योपुर (ग्रामीण) के थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार रात को श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास चौराहे पर हुआ।

उन्होंने बताया कि बर्धा बछेरी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बजनो आदिवासी  40 वर्षीय पत्नी गुड्डी बाई तथा सात वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी ककरधा चौराहे के पास गोरस गांव की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसायकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती और दोनों बालिकाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें