फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: भोपाल में मुंबइया स्टाइल में फायरिंग, निकाह के बाद विदा हो रहे दंपती पर मोपेड से आए बदमाशों ने किया फायर

Fri, 19 Nov 2021 05:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में निकाह के बाद विदा हो रहे नवविवाहित दंपती पर अज्ञात बदमाशों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भोपाल में मुंबइया स्टाइल में फायरिंग हुई है। निकाह के बाद जब दूल्हा-दूल्हन कार से विदा हो रहे थे, तब मोपेड पर आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। न तो हमले की वजह पता चली है और न ही हमलावरों का कोई खुलासा हो सका है। 
विज्ञापन


मामला टीला जमालपुरा इलाके का है। आरिफ नगर निवासी मोहम्मद सलमान की बैरसिया बस स्टैंड के पास निकाह था। निकाह के बाद गुरुवार रात करीब 12:30 बजे विदाई हुई। जैसे ही नवविवाहित दंपती थोड़ा आगे बढ़े हमलावर वहां आ गए। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गेट पर लगी जबकि दूसरी कार पर। हमले के समय दूल्हा-दुल्हन कार में थे। वे बाल-बाल बच गए। 

बाराती पहुंच गए थाने
इस हमले के बाद बाराती देर रात टीला जमालपुरा थाना पहुंचे। वहां अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फायरिंग देसी कट्टे से हुई थी। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें