फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पन्ना में चमकी किसान की किस्मत, उथली हीरा खदान से मिला जेम्स क्वालिटी का 11.88 कैरेट का हीरा

Wed, 04 May 2022 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्य प्रदेश के एक किसान की किस्मत चमक गई, जब उसे 11.88 कैरेट का हीरा मिला। उसने हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध पन्ना में एक छोटी, पट्टे पर खदान ली थी। में 11.88 कैरेट की अच्छी गुणवत्ता वाला हीरा पाया।
 
विज्ञापन
एक किसान की किस्मत चमक गई, जब उसे 11.88 कैरेट का हीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरा खदान में खुदाई करते हुए एक किसान को लाखों का हीरा मिला है। जानकारों के मुताबिक 11.88 कैरेट का हीरा है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

 
बुधवार को हीरा अधिकारी रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान प्रताप सिंह यादव को यह हीरा जिले के पट्टी इलाके में एक खदान से मिला। प्रताप एक मजदूर के रूप में भी काम करते हैं। इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। कुआं निवासी प्रताप सिंह यादव ने गरीबी से परेशान होकर बीते फरवरी में सरकारी हीरा कार्यालय में आवेदन लेकर 10 बाई 10 का एक हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा स्वीकृत कराया था, जिसमें उसने दिन रात मेहनत की और आज उसकी किस्मत बदल गई।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रताप सिंह यादव ने कहा, मैं एक छोटी सी कृषि भूमि वाला एक गरीब आदमी हूं। मैं एक मजदूर के रूप में भी काम करता हूं। मैं पिछले तीन महीनों से इस खदान में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और यह हीरा प्राप्त कर हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।  इस हीरे की नीलामी से जो भी धन मिलेगा, मैं उसका उपयोग कोई व्यवसाय स्थापित करने और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए करूंगा।
विज्ञापन

 
निजी अनुमान के मुताबिक हीरे की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा की आंकी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद किसान को दिया जाएगा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें