फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन में कर्फ्यू खत्म: शांति समिति की बैठक के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय, 24 दिन बाद शहर पूरी तरह खुलेगा

Wed, 04 May 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन में जिला प्रशासन ने 25वें दिन शहर से कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया है। इससे पहले बुधवार को कर्फ्यू में 11 घंटे की राहत दी गई थी। आज ही हुई शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश वापस लिए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
शहर में 10 अप्रैल रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद से कर्फ्यू जारी था। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन अब कर्फ्यूमुक्त हो गया है। जिला प्रशासन ने 25वें दिन शहर से कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया है। इससे पहले बुधवार को कर्फ्यू में 11 घंटे की राहत दी गई थी। आज ही हुई शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश वापस लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि शहर में 10 अप्रैल रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद से कर्फ्यू जारी था। खरगोन के लोग बीते 24 दिन से बंदिशों वाली जिंदगी जी रहे थे। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होते ही कर्फ्यू खत्म कर दिया है। बीच-बीच में भी लगातार ढील दी जाती रही है। एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि सभी समुदायों को बुलवाकर शांति समिति की बैठक ली गई। बैठक में समिति के सभी सदस्य भी थे और सभी धर्मों के लोग भी थे। सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में 10 तारीख को जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे, उसे आज से निरस्त किया जाता है। शहर पूर्व की भांति खुला रहेगा। ये निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
 
ढोके ने बताया कि खरगोन शहर में 10 अप्रैल को कार्यालयीन आदेश क्रमांक/3359-60/सा.ले./2022 के अंतर्गत लगाए गए कर्फ़्यू व प्रतिबंधात्मक आदेश थे, अब सभी निरस्त हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को जिले में लोगों ने ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती शांतिपूर्वक घरों में ही मनाई थी। जिला प्रशासन ने किसी भी समुदाय को सार्वजनिक रूप से त्यौहार मनाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते लोगों ने घरों में ईद की नमाज़ अदा की। एक साथ तीन पर्व होने के चलते प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू जारी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें