फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: भाजपा की तीसरी सूची में भी अपना नाम न देख रो पड़े सरताज सिंह, कांग्रेस में हुए शामिल

Thu, 08 Nov 2018 03:43 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सरताज सिंह, भाजपा नेता
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं। आलाकमान ने बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट से नवाजा है। लेकिन कुछ दिग्गजों को मायूस भी किया है। अब यही दिग्गज सवाल उठाने लगे हैं और पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सरताज सिंह आज होशंगाबाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि आज मेरा कांग्रेस में पहला दिन है। भाजपा के संगठन मंत्री सरताज को मनाने उनके घर पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। 

सरताज सिंह सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं के बीच फूट-फूटकर रोए। भाजपा की तीसरी सूची में भी अपना नाम न देखकर सरताज के आंसू निकल पड़े और वह रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं घर में बैठकर घुट घुट कर रोने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं लड़ूंगा तो मैदान में और मरुंगा तो मैदान ए जंग में।  
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से सरताज सिंह के लिए नामांकन फॉर्म खऱीद लिया गया है।  पहले वह कह रहे थे कि टिकट न मिलने पर मैं निर्दलीय लड़ूंगा लेकिन वह कांग्रेस में शामिल हो गए। सरताज सिंह भाजपा के पुराने नेताओं में से एक हैं और जनसंघ के समय से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें