फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में फिर मिले आठ नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 33

Sun, 31 Oct 2021 09:29 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगा रही है कि जो नए आठ मरीज मिले हैं वे पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे या किसी और कारण से संक्रमित हुए हैं। इनको कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
इन मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लगातार मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी इंदौर में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 33 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री निकाल रही है। 

विज्ञापन


दरअसल इंदौर में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। एक दिन ही ऐसा था जब राहत मिली और केवल एक मरीज मिला लेकिन शनिवार को फिर से आठ मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगा रही है कि जो नए आठ मरीज मिले हैं वे पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे या किसी और कारण से संक्रमित हुए हैं। इनको कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा। 

कोविड वायरस सक्रिय होने के संकेत
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि इंदौर जिले में जिस तरह से कोविड वायरस पुन: सक्रिय हो रहा है, ऐसे में सभी लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। निर्धारित दूरी बनाये रखें तथा पूरी एहतियात बरतें। टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिले में कोरोना टीका के प्रथम डोज शत-प्रतिशत नागरिकों को लग चुके है। इसके बावजूद भी अगर कोई टीकाकरण से वंचित है, तो वह टीका अवश्य लगवाए। त्यौहार के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। 
विज्ञापन


आगामी नवंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत नागरिकों को टीके के दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि बगैर टीके के कोई भी व्यक्ति शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थानों, दूकानों आदि में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कलेक्टर सिंह ने कहा कि इंदौर में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या सामने आ रही है, उससे लग रहा है कि कोविड वायरस पुन: सक्रिय हो रहा है। 

अन्य देशों में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देखने में यह आ रहा है कि जिन लोगों ने कोरोना के टीके नहीं लगवाए हैं वे अत्यधिक प्राभावित हो रहे है। कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे त्यौहारों के दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। टीका जरूर लगवाएं। भीड़ भरे क्षेत्रों में जाने से बचें। बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाए। बड़े सभागृह संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एसडीएम की अनुमति देखने के बाद ही कार्यक्रम आयोजन की अनुमति दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें