फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अच्छी बारिश के लिए अजब-गजब टोटका, निकाल दी जिंदा शख्स की शवयात्रा

Wed, 30 Jun 2021 08:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्य प्रदेश के धार जिले में काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में सरदारपुर इलाके में कुछ लोगों ने जीवित शख्स की शवयात्रा निकाल दी। उन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में निकाली गई जीवित शख्स की शवयात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अधिकतर हर राज्य में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, मध्यप्रदेश के कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां ज्यादा बारिश नहीं हुई। ऐसे में लोग अच्छी बारिश के लिए अब टोने-टोटके का सहारा लेने लगे हैं। दरअसल, प्रदेश के धार जिले में काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में सरदारपुर इलाके में कुछ लोगों ने जीवित शख्स की शवयात्रा निकाल दी। उन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटका

जानकारी के मुताबिक, धार जिले के सरदारपुर में बारिश न होने से आम लोगों के साथ-साथ किसान भी काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। ऐसे में लोगों ने टोने-टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया। दरअसल, सरदारपुर के लोगों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए एक जीवित शख्स की शवयात्रा निकाल दी। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने मुकेश भाबर नाम के एक शख्स को अर्थी पर लेटा दिया। इसके बाद पूरे इलाके में उसकी शवयात्रा को घुमाया गया। 

लोगों ने कही यह बात

जानकारी के मुताबिक, इस शवयात्रा में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। वहीं, शवयात्रा में जमकर ढोल-नगाड़े भी बजाए गए। लोगों ने बताया कि पहले भी जब बारिश नहीं हुई तो ऐसा ही टोटका किया गया, जिसके बाद काफी अच्छी बारिश हुई थी। ऐसे में इस बार बारिश कम हुई तो लोगों ने एक बार फिर यह टोटका करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि बारिश कम होने से इलाके में पीने के पानी की कमी हो गई है। वहीं, सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक इतनी हुई बारिश

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में एक जून से 25 जून तक सामान्य से 79 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि, धार, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन जिले में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। लोगों का कहना है कि अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें