फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने गौरक्षा पर उठाया सवाल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले सीएम ने समिति बनाई है

Mon, 14 Mar 2022 07:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गौरक्षा और सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को यह मुद्दा कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में उठाया। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सीएम ने गौवंश की सुरक्षा और रखरखाव के लिए समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गौरक्षा और सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को यह मुद्दा कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में उठाया। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सीएम ने गौवंश की सुरक्षा और रखरखाव के लिए समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि गौवंश के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से मौत हो रही है। 20 रुपये में गुजारा नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर सरकार की क्या योजना है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौवंश की सुरक्षा और रखरखाव के लिए एक समिति गठित की है। इसकी रिपोर्ट आने पर गौवंश के लिए सुझाव अनुसार प्रबंधन किए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि समिति की रिपोर्ट जल्द आएगी।
 
वहीं, कांग्रेस सरकार में पशुपालन मंत्री रहे लाखन सिंह यादव ने गौरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार कुछ नहीं कर रही। इस पर हस्तक्षेप कर गृहमंत्री नराेत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग गोचर की भूमि खा गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें