फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: साहू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Mon, 14 Mar 2022 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के नौगांव में लड़की के साथ अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ के आरोप के चलते साहू समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर नौगांव तहसील में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
 
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने पहुंचे साहू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांव में लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप के चलते साहू समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर नौगांव तहसील में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

 
आरोप है कि साहू समाज की बेटी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की जा रही थीं। पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि आरोपी की राजनीतिक पकड़ है। इसके विपरीत पीड़िता और पीड़िता के परिजनों जिसमें 15 वर्षीय किशोर पीड़िता का भाई भी सम्मिलित है, जिन पर फर्जी धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि पीड़िता ने पुलिस अभिरक्षा में ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू के आह्वान पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में पीड़िता को न्याय दिलाने संपूर्ण मध्य प्रदेश में जिला स्तर व तहसील स्तरों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर रखते हुए नौगांव में भी ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से पीड़िता के साथ न्याय व आरोपी के साथ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अगर प्रशासन उचित न्याय नहीं करता है तो समस्त मध्य प्रदेश तैलिक समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू के नेतृत्व में 24 मार्च को भोपाल में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें