फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी व हिंसक झड़प में नौ गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Oct 2021 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

तीन जिलों में मिलाद-उन-नबी के मौके पर हिंसा हुई थी। इस दौरान पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी थीं। 
विज्ञापन
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की थी अनुमति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलाद-उन-नबी के मौके पर मध्यप्रदेश के तीन जिलों में हुई पत्थरबाजी और हिंसक झड़प के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। बुधवार को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तरम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में शांति भंग करने का अधिकार किसी को नहीं है, जो भी इस हिंसक झड़प के पीछे दोषी है, उसे कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


अलग-अलग वजहों से भड़की हिंसा 
मध्यप्रदेश के धार शहर में मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान जुलूस में शामिल लोग तय रूट से हट गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो विरोध किया गया, जिसके बाद पुलिसर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया। इसी दौरान जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। बड़वानी के राजपुर में जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाने को लेकर बवाल हुआ। विवाद के बाद उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं जबलपुर में नमाज के दौरान पटाखे और पत्थर फेंके गए, जिसके बाद बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

नियंत्रण में स्थिति 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि तीनों जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। इस समय स्थिति नियंत्रण में बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जबलपुर में पांच और धार में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें